पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसना सरकार का सराहनीय कदम : कंबोज

फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसना सरकार का सराहनीय कदम : कंबोज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसके एक सराहनीय कदम उठाया है। इससे ट्रेवल एजेंटों की आड़ मेंं लोगों का शोषण करने वालों की खेर नहीं होगी। यह विचार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्पोक्समैन राज बख्श कंबोज ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य के सभी डिप्टी कमिश्‍नर, जिला पुलिस प्रमुख को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे आम लोगों को फर्जी एजेंटों के जाल से बचाने के लिए अपने-अपने जिलों में फर्जी ट्रैवल एजेंटों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि सरकारी आदेशों के मुताबिक सभी रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों की तरफ से अपने ग्राहकों या सेवा हासिल करने वाले लोगों को रसीद देनी जरूरी होगी। इस पर रसीद का नंबर, राशि, पेमेंट का विधि, नाम और रजिस्टर्ड जगह का मुकम्मल पता और जीएसटी नंबर दर्ज होगा। (छाबड़ा )

खबरें और भी हैं...