रिश्वत लेते नायब तहसीलदार एजेई दो साथियों समेत गिरफ्तार
बंगा/नवांशहर | दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए विजिलेंस कपूरथला और जालंधर की टीम ने नायब तहसीलदार, उसके कारिंदे को 17500 रुपए और बिजली विभाग के जेई और उसके साथी को 8000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कपूरथला की टीम ने मंगलवार देर शाम बंगा तहसील दफ्तर में कार्रवाई करके नायब तहसीलदार धर्मेंद्र गिल के लिए रिश्वत के पैसे पकड़ते हुए उसके कारिंदे गगनदीप को गिरफ्तार किया। टीम ने ये कार्रवाई फगवाड़ा के गगनदीप की शिकायत पर की। गगनदीप ने अपनी प|ी गुरदीप कौर और रिश्तेदार तजिंदर कौर प|ी कुलदीप सिंह के नाम पर बंगा में जमीन खरीदी थी। उस जमीन की रजिस्ट्री साढ़े 17 लाख रुपए में होनी थी। रजिस्ट्री करने के लिए नायब तहसीलदार धर्मेंद्र ने अपने कारिंदे गगनदीप के जरिए उनसे रजिस्ट्री की कीमत का एक परसेंट यानि 17 हजार 500 रिश्वत मांगी तो उसने शिकायत विजिलेंस को कर दी।
दूसरे मामले में जालंधर की टीम ने एक घर में बिजली का मीटर लगाने की एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले मुकंदपुर सब-डिवीजन के जसविंदर कुमार और उनका साथी जोगा नंद को गिरफ्तार किया है। मीटर लगाने के लिए एजेई ने आनाकानी की तो घर के मालिक ने विजिलेंस में शिकायत की। उसके बाद विजिलेंस की टीम ने मंगलवार सुबह एजेई और उसके साथी को रंगे हाथों पकड़ लिया। ये कार्रवाई गांव गुणाचौर के पवनजीत सिंह सिद्धू की शिकायत पर की।