एनएचएस अस्पताल नडाला में आज लगाएगा फ्री मेडिकल कैंप
जालंधर | एनएचएस (नासा एंड हब सुपर स्पेशलिटीज) अस्पताल की ओर से स्पेशलाइज्ड डॉक्टरों द्वारा नडाला में मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 16 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब और पातशाही छठी, नडाला, कपूरथला में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लगाया जाएगा। इस मेडिकल कैप में हड्डियों, जोड़ों, दिमाग, रीढ़ की हड्डी, मिर्गी, लकवा, दिल, शुगर, थाइरॉइड, छाती, आंखों और दांतों के रोगों की मुफ्त जांच अस्पताल के माहिर अर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शुभांग अग्रवाल, न्यूरो सर्जन डॉ. नवीन चितकारा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गोयल, फिजिशियन डॉ. तरुण अग्रवाल, आंखों के रोगों की माहिर डॉ. शैली गोयल, दांतों के रोगों की माहिर डॉ. रिंकू अग्रवाल और मनोविज्ञान से जुड़े रोगों का इलाज क्लीनिक साइक्लॉजिस्ट अतुल मदान द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा मुफ्त दवाइयों के साथ-साथ शुगर, बीपी, ईसीजी व हड्डियों के कैल्शियम की मुफ्त जांच भी की जाएगी।