सूर्य एंक्लेव एक्सटेंशन में 120 फीट रोड पर गुप्ता परिवार ने सुधारी पार्क की हालत
पिता के जन्मदिवस पर परिवार ने पौधरोपण किया।
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
रेलवे स्टेशन की बैकसाइड पर बन रही सूर्य एंक्लेव एक्सटेंशन की 120 फुट रोड के किनारे के पार्क भी रेजिडेंट्स ने संवारने शुरू किए हैं। सड़क के किनारे जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के जिस पार्क की दीवारें गिर गईं थीं और मिट्टी कम होने से लैवलिंग बहुत नीचे थी, उसे यहां अपना घर बना रहे सिटी के पुराने कारोबारी गुप्ता परिवार ने संवारा है। परिवार के मुखिया राजकुमार गुप्ता का रविवार को बर्थडे था। बेटों सुनील गुप्ता और मानिक गुप्ता ने हरियाली की कंपेन से जुड़े रेजिडेंट्स को साथ लेकर पार्क में पौधारोपण किया। ये पार्क दो हिस्सों में है, इसलिए इनका नाम लव-कुश पार्क रखा है। अभी सूर्य एंक्लेव एक्सटेंशन में विकास के कई काम बाकी हैं। जिस वजह से ज्यादातर प्लाट होल्डर घरों का निर्माण नहीं कर रहे।
गुप्ता परिवार ने सूर्य एंक्लेव के रेजिडेंट्स को साथ लेकर पुलिस स्टेशन के साथ कॉलोनी के सरकारी प्लाट की सफाई की। फिर 120 फुट रोड के पार्कों का कायाकल्प किया है। सूर्य एंक्लेव वेलफेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी रोशन लाल शर्मा ने कहा कि अब यहां नई बसी कॉलोनियों में भरपूर पार्क हैं। जरूरत है तो इनमें ग्रीनरी कायम करने की। जीजीएस एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी के प्रेसिडेंट राजन गुप्ता, कारोबारी कुलदीप गुप्ता और राजकुमार गुप्ता के परिवार के मेंबर शामिल रहे। सूर्य एंकलेव वेलफेयर सोसायटी से प्रधान ओमदत्त शर्मा, अश्वनी वर्मा, राजीव धमीजा, सतीश सोनी, विकास अग्रवाल, इंजीनियर पवन कुमार, हरजिंदर पाल सेठी, राजन महेंद्रू, ज्ञानचंद डोगरा, हरिंदर पाल मौजूद रहे।