पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • चीफ कमिश्नर के सामने दिव्यांग लोगों की परेशानी का उठाया मुद्दा

चीफ कमिश्नर के सामने दिव्यांग लोगों की परेशानी का उठाया मुद्दा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के डिसएबिलिटी क्षेत्र में काम कर रही गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भारत सरकार के चीफ कमिश्नर कमलेश कुमार पांडे से चंडीगढ़ में पंजाब भवन में मुलाकात की। जिसमें पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग के विशेष मुख्य सचिव करण बीर सिंह सिद्धु, डायरेक्टर कविता सिंह, आईएएस, डिप्टी डायरेक्टर हरपाल सिंह मौजूद रहे। पंजाब से अमरजीत सिंह आनंद के नेतृत्व में बौद्धिक विकास के दिव्यांगजनों के लिए विशेष सिलेब्स के साथ शिक्षा, सभी सरकारी और प्राइवेट बिल्डिंग को दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं युक्त करने, सभी स्थानों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार दंडनीय करने के लिए बोर्ड लगवाने, आरपीडी एक्ट 2016 को जल्द ही पंजाब में लागू करने जैसी मांगें रखी गईं।

फेडरेशन ऑफ पेरेंट्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव मनीष अग्रवाल ने बताया कि पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अवतार सिंह ने पंजाब के अधिकारियों को दिव्यांगजनों की समस्याओं को जल्द हल करने को कहा। पांडे ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों को सरकार के हाथ बनकर दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए ताकि वह समाज में अधिकार प्राप्त कर सकें।

खबरें और भी हैं...