डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती पर पोषण दिवस मनाया
जालंधर | बाल दिवस प्रोजेक्ट अफसर हेल्थ पंजाब के दिशा-निर्देशों पर आंगनबाड़ी सेंटर नंबर-3 संतोखपुरा द्वारा डॉ बीआर अंबेडकर जयंती पर पोषण दिवस मनाया गया। काउंसलर रीना कौर ने विशेष रूप से शिरकत की। 5 साल तक के बच्चों के भार किए गए और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। यहां डॉ. मनदीप कौर, आंगनबाड़ी हेल्पर बलवीर कौर, संतोष कौर, जसविंदर कौर और इंदरजीत कौर मौजूद रहे।