पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस पर खूनदान कैंप लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर वाल्मीकि मजहबी सिख वेलफेयर ट्रस्ट और डॉक्टर बीआर अंबेडकर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की तरफ से विरसा विहार में खूनदान कैंप लगाया गया। इस कैंप में ओहरी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने अपना सहयोग दिया। इस कैंप में कुल 70 यूनिट खून इकट्ठा किया गया। ट्रस्ट के प्रधान डॉ. सुरेंद्र कल्याण, सनी थापर, विनोद सिद्धि, विजय सभ्रवाल, राजेंद्र मट्टू, ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सदस्य और रोटरी क्लब सिविल लाइनज की ओर से प्रधान हरप्रीत सिंह सूरी, सेक्रेटरी हरदीप सिडाना, क्लब प्रशिक्षक और जिला सेक्रेटरी अमृतपाल सिंह लूथरा, सौरभ नरूला और राजीव चौहान मौजूद थे। मौके पर नशा जागरूकता कैंप में डॉ. सुरेंद्र कल्याण, प्रोफेसर एमआर राणा और बीएस बल्ल ने युवाओं को नशे की दलदल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस कैंप के लिए नेहरू युवा केंद्र और रोट्रेक्ट क्लब सिविल लाइनज ने सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...