- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- क्रिएटिविटी | केएल सहगल हाल में यूथ थिएटर की ओर से करवाए जा रहे रंग उत्सव के चौथे दिन पेश किया गया चार कहानियों का सुमेल
क्रिएटिविटी | केएल सहगल हाल में यूथ थिएटर की ओर से करवाए जा रहे रंग उत्सव के चौथे दिन पेश किया गया चार कहानियों का सुमेल
केएल सहगल में यूथ थिएटर की ओर से चल रहे रंग उत्सव के चौथे दिन रविवार की शाम चार कहानियों का सुमेल पेश किया गया। इसमें पहली कहानी एक युवा लड़की की पेश की गई, जिसे देखने के लिए लड़के वाले आते हैं, लेकिन उसके मन में डर रहता है कि पहले की तरह अब भी लड़के वाले उसे मना न कर देंगे। लड़की की इसी भावनाओं को मंच पर पेश किया गया हैं।
दूसरे प्ले ‘खुशबू’ में एक 50 वर्षीय आदमी की कहानी को पेश की गई। आदमी की 18 वर्षीय बेटी एक छोटी जात के लड़के से प्यार करती है। इससे गुस्सा बाप अपनी बेटी का खून कर देता है। उसकी बेटी को फूल हमेशा से ही पसंद थे। वह अपने बाप के मना करके बाद भी पूरा घर फूलों से सजाती थी। जेल में रहते हुए उस आदमी को जब अपनी बेटी की याद आती है तो उसे चारों तरफ से फूलों की खुशबू आती है, लेकिन फूल कहीं भी दिखाई नहीं देता है।
तीसरी कहानी ‘सब तो चंगी जनानी’ में एक शादीशुदा औरत की कहानी को पेश किया गया। इसमें शादी के बाद महिला को उसके ससुराल वाले छोड़ देते है क्योंकि वह सुंदर नहीं होती है, लेकिन जब वह अपने मायके रहती है तो उसका अपना सारे रिश्तेदारों के साथ प्यार बढ़ जाता हैं। अपने परिवार के साथ रहते-रहते वह बूढ़ी हो जाती है, हर कोई उसे कहता है - ‘वह बहुत ही चंगी जनानी है’ लेकिन कोई भी कभी भी उसकी भावनाओं को समझना नहीं चाहता है।