जागरुकता की कमी से बढ़ रहीं हड्डियों की बीमारियां: डॉ. शुभांग
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने 325 लोगों का चेकअप किया। -भास्कर
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए एनएचएस अस्पताल ने शनिवार को मकसूदां स्थित श्री राधा कृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर में चैकअप कैंप लगाया। कैंप का शुभारंभ गुरु माँ और महाराज श्री पुण्डरीक जी गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. शुभांग अग्रवाल ने बताया कि जागरूकता की कमी से हड्डियों के रोग बढ़ रहे हैं। लोग अच्छा खान पान और कसरत को अगर दिनचर्या में जोड़ लेते हैं तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। कैंप में न्यूरो सर्जन डॉ. नवीन चितकारा, डॉ दिपांशु सचदेवा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ संदीप गोयल, फिजिशियन डॉ. तरुण अग्रवाल, आई स्पेशलिस्ट डॉ. शैली गोयल, डेंटिस्ट डॉ. रिंकू अग्रवाल और साइकोलोजिस्ट अतुल मदान की टीम ने कुल 325 लोगों का फ्री चैकअप किया। मौके पर श्री विजय कृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा समिति ट्रस्ट(रजि) की किरण अग्रवाल, कुंवर राज खन्ना, सुधीर गुप्ता, राज कुमार खन्ना मौजूद रहे।