लॉ ब्लासम बच्चों ने लोक गीतों पर डाला भंगड़ा और गिद्दा
जालंधर | लॉ ब्लॉसम स्कूल में बैसाखी का पर्व बच्चों ने पंजाब की संस्कृति की झलक बिखेर कर मनाया। बच्चे गिद्दा और डांस कर अपनी अदाओं केा जलवे बिखेर रहे थे। प्रिंसिपल वंदना मड़ीया ने कहा कि बच्चों को पंजाब की संस्कृति से रू-ब-रू करवाने के लिए ही यह इवेंट किया गया। जिसमें बच्चों ने पंजाबी पहरावे पहनकर लोक गीतों पर परफार्मेंस दी।