पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • वक्फ बोर्ड ने दोबारा शुरू की कई महीनों से बंद पेंशन स्कीम

वक्फ बोर्ड ने दोबारा शुरू की कई महीनों से बंद पेंशन स्कीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वक्फ बोर्ड सदस्य मोहम्मद कलीम ने पेंशन स्कीम के चेक वितरित किए।

सिटी रिपोर्टर | जालंधर

पंजाब वक्फ बोर्ड ने कई महीनों बाद बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, अपाहिज पेंशन व गरीबों को सहायता पेंशन स्कीम दोबारा शुरू की है। स्कीम के तहत वीरवार को वक्फ बोर्ड सदस्य मोहम्मद कलीम आजाद ने जिला कपूरथला में लोगों को पेंशन स्कीम के चैक वितरित किए। कलीम आजाद ने कहा कि जो गरीब मुस्लिम परिवार हैं और जिन्हें सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिलती, उन्हें वक्फ बोर्ड ऑफिस में अपना निवेदन पत्र देकर स्टेट ऑफिस व आरसी से अपनी रिपोर्ट करवाकर हेड ऑफिस वक्फ बोर्ड चंडीगढ़ भेजनी चाहिए। इसके बाद वक्फ बोर्ड से उन्हें सहायता राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान मस्जिदों को भी ग्रांट के चैक दिए गए। इस मौके पर स्टेट ऑफिस पंजाब वक्फ बोर्ड व आरसी पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...