श्री महावीर मंदिर वेलफेयर सोसायटी ने करवाया यज्ञ
जालंधर |श्री महावीर मंदिर फगवाड़ा गेट में 49वां मासिक हवन श्री महावीर मंदिर वेलफेयर सोसाइटी ने करवाया। पं. मदन लाल शर्मा व हैप्पी शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर भक्तों से यज्ञ में आहुतियां डलवाई। यहां प्रधान विनोद कुमार बाबा, दर्शन कुमार, बलदेव शर्मा, सुनील काला, सोमनाथ अरोड़ा, नीरू अरोड़ा, सरोज शर्मा, नीना, सीमा, शीला रानी, नीरू शर्मा आदि थे।