कार ने बाइक को टक्कर मारी, 4 जख्मी
कपूरथला | कपूरथला-जालंधर मार्ग पर गांव मूंसरवाल दोनां के पास कार चालक महिला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे नन्ही बच्ची समेत चार लोग जख्मी हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 60 वर्षीय प्रीतम सिंह निवासी नवां पिंड गेट वाला ने बताया कि वह जालंधर से बाइक पर कपूरथला आ रहे थे। बाइक उसका बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू चला रहा था और उसके पीछे उसकी प|ी रमनदीप कौर और तीन वर्षीय बेटी सुमनदीप कौर बैठी थी। गांव मंसूरवाल दोनां के पास पीछे से आ रही एक कार, जिसे एक महिला चला रही थी उसने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बाइक से गिर गए।