इरशाद सलमानी बने ऑल इंडिया जमात ए-सलमानी के पंजाब चेयरमैन
जालंधर | ऑल इंडिया जमात ए सलमानी बिरादरी की मीटिंग पंजाब उपप्रधान फुरकान सलमानी के निवास स्थान में हुई। इसमें इरशाद सलमानी को बिरादरी का पंजाब चेयरमैन नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इकरार आलम कमर सलमानी ने सभी को आपसी भाईचारे का संदेश देकर सभी को मिलजुल कर काम करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय टीम के सहमहामंत्री आकिब जावेद सलमानी, पंजाब प्रधान अय्यूब सलमानी विशेष तौर पर पहुंचे। यहां राष्ट्रीय महासचिव उमर सलमानी, हसीन सलमानी, शमीम सलमानी, हाजी फुरकान सलमानी, अली सलमानी, जरीफ पहलवान, मुरतजा, अंजुन सलमानी, दिलशाद सलमानी, रियाज सलमानी आदि थे।