वार्ड नंबर 8 में कूड़े की सेग्रिगेशन होगी
जालंधर | नगर निगम घरों से ही कूड़े की छंटाई का काम शुरू करेगा। इसके तहत वार्ड 8 में सेग्रीगेशन प्रोजेक्ट लागू किया जा रहा है। सोमवार से निगम की टीमें वार्ड आठ के इलाके में घर-घर जाकर लोगों को जागृत करेंगी कि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखा जाए। डॉक्टर श्रीकृष्ण कहा कि घरों से ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा करने का प्रबंध किया जा रहा है। इससे वेस्ट निकलेगी और कूड़ा को संभालना आसान रहेगा।