पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • वार्ड 31 में एलईडी लाइटें लगानेे का काम हुआ शुरू

वार्ड-31 में एलईडी लाइटें लगानेे का काम हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा प्रधान जगजीत सिंह गाबा ने बटन दबाकर काम की शुरुआत की।

वार्ड की समस्याअों को जल्द दूर करेंगे : विधायक

सिटी रिपोर्टर | जालंधर

कैंट हलके के वार्ड-31 में एलईडी लाइटें लगाने का काम रविवार को विधायक परगट सिंह ने शुरू करवाया। वार्ड-31 की पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने विधायक का धन्यवाद किया।

विधायक परगट सिंह ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पार्षद की तारीफ में बोलते हुए परगट सिंह ने कहा कि हैप्पी अपने वार्ड को सुंदर बनाने का हरसंभव प्रयास कर रही हैं। उनका यह प्रयास सफल भी होगा। विधायक परगट सिंह ने कहा कि कैंट हलके के बाकी रहते काम जैसे सीवरेज, सड़कें, पार्क और पानी की दिक्कतों को जल्द हल करवाया जाएगा।

पार्षद हैप्पी के विकास कार्यों की सराहाना की

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर तेजिंदर बिट्टू ने भी पार्षद हरशरण कौर हैप्पी की वार्ड में करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सराहना की। एलईडी लाइटों के काम की शुरुआत विधायक परगट सिंह ने गुरुद्वारा नौवीं पातशाही के फाउंडर और प्रधान जगजीत सिंह गाबा से बटन दबाकर करवाई। यहां पार्षद जसविंदर सिंह बिल्ला, पार्षद मनजीत कौर, मनजीत सिंह ठुकराल, सीनियर कांग्रेसी नेता हरकिशन सिंह बाबा, सुरिंदर सिंह भापा, कंवलजीत सिंह टोनी और महिंदर सिंह बाजवा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...