पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • शक्ति नगर में स्ट्रीट लाइटें खराब, रात को आने जाने में लोगों को परेशानी

शक्ति नगर में स्ट्रीट लाइटें खराब, रात को आने-जाने में लोगों को परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेन चौक बाबा जीवन सिंह, कबीर मंदिर, सुभाना रोड, अर्बन एस्टेट-1 और लेबर कॉलोनी में लाइट न जलने के कारण लोगों में निगम और वार्ड-24 के पार्षद प्रति रोष है। शक्ति वेलफेयर सोसायटी गढ़ा के मेंबर्स ने इस बारे में कई बार शिकायत की, पर कोई हल नहीं निकला।

सोसायटी मेंबर काली, नवी, प्रदीप, अजीत कुमार, मुनीश और सोनू ने बताया कि वार्ड-24 के अधीन आते इन इलाकों में कहीं भी लाइट नहीं जलती है, न ही कोई ठीक करने के लिए आ रहा है। कई बार शिकायत निगम मुलाजिमों को कर चुके हैं पर उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती है।

पेड़ पर टांगी लाइट

स्ट्रीट लाइट को पोल पर टांगने की बजाए पेड़ों पर ही टांग हुअा है।

लोग सैर करने के लिए भी घरों से नहीं निकल रहे

पार्षद राजिंदर कुमार जुनेजा को कई बार शिकायत की है, पर समस्या हल नहीं हुई। रात के समय इन इलाकों में लूट की वारदातें भी हो चुकी हैं। लोग लाइट न जलने के कारण सैर करने के लिए भी नहीं निकलते हैं। अजीत सिंह ने कहा कि हालत इतने खराब है कि लाइटों को स्ट्रीट पोल पर टांगने की बजाए पेड़ों पर टांग दिया गया है। प्रशासन की लापरवाही इससे ही सामने आती है। जो लाइट एक बार बंद हो गई उसे दोबारा ठीक करने की किसी ने जहमत नहीं उठाई।

क्या कहते हैं पार्षद

पार्षद राजिंदर कुमार जुनेजा ने बताया कि इलाके में जितने भी मोहल्ले हैं सभी की लाइटें दुरुस्त हैं। अगर कोई एक आधी लाइट रहती है तो उसको ठीक करवा देंगे।

खबरें और भी हैं...