किसानों के हालात सुधारने के लिए कदम उठाए सरकार : एसोसिएशन
किसानों की दुर्दशा दर्शाता फिक्र ए-होंद पोस्टर जारी किया गया।
जालंधर | जाट सिख एसोसिएशन द्वारा खालसा साजना दिवस पर पंजाब वासियों को बधाई दी गई और किसानों की दुर्दशा को दर्शाता हुआ एक फिक्र-ए-होंद पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर को सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तजेंद्र सिंह परदेसी ने रिलीज किया। जट सिख एसोसिएशन और सिख तालमेल कमेटी ने सिखों की चढ़दी कला के लिए मिलकर चलने का फैसला किया। सुखविंदर सिंह लाली, हरप्रीत सिंह बाजवा, परमिंदर सिंह चाहल, तजेंद्र सिंह बिट्टू, भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज पंजाब का किसान मंदहाली के दौर से गुजरता हुआ आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। सरकार की ओर से ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे किसानों की हालत में सुधार हो। यहां हरप्रीत सिंह सोनू भी मौजूद थे
कहा, पंजाब का किसान मंदहाली के दौर में चल रहा