महिला की ट्रेन के नीचे आने से मौत
जालंधर | मायके जा रही 50 साल की ज्ञान कौर की रेलवे स्टेशन भोगपुर पर ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। गांव पजोदेयोता जिला होशियारपुर की ज्ञान कौर रविवार को भोगपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। वह सुबह करीब साढ़े 7 बजे भोगपुर स्टेशन के यार्ड की तरफ से ट्रैक पार करते हुए जम्मू से आ रही जम्मूतवी-हावड़ा वीकली स्पेशल ट्रेन के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। जीआरपी के एएसआई अमरजीत सिंह ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भेज दिया।