हमला करने वाले पर राजीनामें की शर्तों के मुताबिक इलाज न कराने का आरोप
जालंधर | गांव नंगल सलेमपुर के दमनदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि उसपर हमला करने वाले गुरजीत सिंह ने राजीनामे की तय शर्तों के मुताबिक हर्जाना नहीं भरा है। दमनदीप ने कहा कि सराभा नगर के गुरजीत सिंह ने साथी के साथी मिलकर 2 मार्च की शाम को उनपर हमला किया था। जिसमें उनकी टांग टूट गई थी। थाना-8 में मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में राजीनामा कराया था। गुरजीत ने राजीनामे के शर्तों की मुताबिक इलाज नहीं कराया। टांग टूटने के कारण वह कोई काम नहीं कर पा रहे, जिस कारण घर का खर्चा चलना मुश्किल हो गया है। उधर, गुरजीत सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि राजीनामे के शर्तों के मुताबिक पीड़ित के निजी अस्पताल का 1 लाख 10 हजार रुपए खर्चा अदा करने के साथ दवाइयों का खर्चा भी अदा किया है। वह आगे भी पीड़ित की दवाइयों का खर्चा भरेंगे।