पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पंजाब में आज व कल धूल भरी हवा, 20 को बारिश के आसार

पंजाब में आज व कल धूल भरी हवा, 20 को बारिश के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में तूफान से कई जगह पेड़ भी गिर गए।

नई दिल्ली/जालंधर | पंजाब के कुछ हिस्सों समेत देशभर के कई राज्यों में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली में दीवार गिरने से 18 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग घटनाओं में 13 लोग घायल हैं। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार तक पंजाब समेत कई राज्यों में धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में रविवार को फिर बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

खबरें और भी हैं...