पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पंजाब के 700 सेवा केंद्र बंद, प्रशासन को कब्जे में लेने के निर्देश

पंजाब के 700 सेवा केंद्र बंद, प्रशासन को कब्जे में लेने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सरकार ने प्रदेश के 700 सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है। सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को उनसे संबंधित सेवा केंद्रों को अपने कब्जे में लेने के लिए कहा गया है। सेवा केंद्रों को कब्जे में लेने के लिए संबंधित एरिया एसडीएम की अगुवाई में चार मेंबरी कमेटियां बनेंगी। ये कमेटियां सेवा केंद्रों में लगे साजो-सामान की पूरी तरह से चैकिंग के बाद संचालक कंपनी से इन्हें अपने कब्जे में लेंगी। जनवरी महीने में मंत्रिमंडल ने सेवा केंद्र संचालक कंपनी का कांट्रेक्ट कैंसिल करके करीब 1600 सेंटर्स बंद करने का फैसला लिया था। कंपनी को छह महीने का समय दिया गया है। इस बीच पहले चरण में 700 सेंटर्स बंद हो रहे हैं जबकि बाकी सेंटर्स 31 जुलाई से पहले-पहले बंद होंगे। बंद सेंटर्स की निगरानी के लिए संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को पांच हजार रुपये महीने पर चौकीदार रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पुलिस की टीमें भी गश्त करेंगी।

जनवरी में कैबिनेट मीटिंग में लिया था फैसला

31 जुलाई तक 800 से ज्यादा सेवा केंद्र और बंद होंगे

खबरें और भी हैं...