ऑर्थोनोवा अस्पताल में घुटने का ट्यूमर निकाल कर महिला की जान बचाई
जालंधर| ऑर्थोनोवा अस्पताल के ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह ने 28 वर्षीय महिला के घुटने में मौजूद ट्यूमर को निकालकर न सिर्फ उसकी टांग को बचा लिया बल्कि उसकी जान को जोखिम से बाहर निकाल दिया। फिरोजपुर निवासी बलजीत कौर के दाहिनी टांग में घुटने के जोड़ के पास फ्रेक्चर हो गया था। परिजन उसे अमृतसर के एक बड़े अस्पताल ले गए जहां पता चला कि ऑप्रेशन जटिल है। डॉ. हरप्रीत ने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि फ्रेक्चर वाली जगह पर ट्यूमर भी है जो खतरनाक साबित हो सकता है।
डेढ़ घंटा चले आप्रेशन में लोंगस्टैम घुटना डालकर न सिर्फ घुटने की पूरी हड्डी कृत्रिम रूप से बनाई बल्कि टांग के अंदर स्थित ट्यूमर को भी बाहर निकाल बलजीत को ठीक कर दिया। अस्पताल में वीरवार से 15 दिनों के लिए घुटने बदलने का कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में न्यूनतम मूल्यों पर घुटने बदलने के आप्रेशन किए जा रहे हैं। जिसमें दोनों घुटनों को बदलने के आप्रेशन के 2.3 लाख और एक घुटना बदलने के 1.3 लाख रुपए लिए जा रहे हैं। एमआरआई 3500 रुपए में की जाती है।
हेल्थ प्लस
दोनों घुटनों को बदलने के आप्रेशन के 2.3 लाख और एक घुटना बदलने के 1.3 लाख रुपए लिए जाएंगे। - भास्कर