चांद के दीदार से रमजान का मुकद्दस महीना शुरू, 15.15 घंटे का पहला रोजा आज
जालंधर| मुकद्दस रमजान माह के चांद के दीदार के साथ ही मुबारक बाद का दौर शुरू हो गया। हो भी क्यूं ना आखिर इबादत और बरकत का महीना जो शुरू हो गया। मस्जिदों और घरों में खुशियों का माहौल था और पाक महीने का स्वागत करने के लिए सभी जुट गए थे। रमजान का पहला रोजा वीरवार से शुरू हो रहा है, जो 15 घंटे 15 मिनट का होगा। देर शाम से ही चांद का दीदार करने के लिए सभी छोटे बड़े आसमान में निगाहे टिकाए हुए थे। जैसे ही चांद दिखा और रमजान की पहली तरावीह की विशेष नमाज पढ़ी गई। वीरवार को सेहरी 4.01 और इफ्तार 7.16 पर होगी। आल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के पंजाब प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने कहा कि बरकतों के इस पाक महीने में अल्लाह की इबादत में पूरी शिद्दत से शीश निभाएं। अल्लाह सच्चे मन से रोजा और दुआ करने वाले के सभी गुनाह माफ कर देता है। पर रोजे पाक हो इसका ख्याल जरूर रखें भूल से भी कोई ऐसा काम न करें जिससे रोजा टूटे।