डीएवी कॉलेज के प्रो. कुंवर राजीव को मिला इंडियन अचीवर्स अवाॅर्ड 2018
डीएवी कॉलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर कुंवर राजीव को गिनीज इंडियन अचीवर अवाॅर्ड 2018 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें अहमदाबाद गुजरात में हुए सम्मान समारोह में दिया गया। समारोह के लिए पूरे देश से 500 एंट्रीज आई थी। उनका नाम 500 एंट्रीज में से मेमोरी रिकाॅर्ड्स के कारण चुना गया। समारोह का आयोजन गिनीज फाउंडेशन एंड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया फाउंडेशन ऑफ गुजरात की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह के मुख्य मेहमान चाणक्य फेम पद्मश्री मनोज जोशी और विशेष मेहमान बिग बास फेम डाॅ. पवन अग्रवाल और माला मनसुखानी थे। समारोह में नमस्ते बिहार मूवी के नायक नायिका राजन और भूमिका मंच संचालन बखूबी निभाया।
प्रो. राजीव को मेमोरी गिनीज सर्टिफिकेट और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान ‘ओ माॅय गॉड’ और ‘यह मेरा इंडिया टीम की ओर से कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। प्रोफेसर राजीव को पहले भी मेमोरी क्षेत्र के लिए सम्मानित किया जा चिका है।
वे तीन बार अपना मेमोरी रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में और दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा चुके हैं।