चंद्रकला महिला विंग की वाइस चेयरपर्सन नियुक्त
चंद्रकला ने कहा कि पूरी ईमानदारी से निभाउंगी जिम्मेदारी। - भास्कर
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
‘भारतीय वाल्मीकि महासंघ परिवार भारत’ की विशेष मीटिंग की गई। इसमें परिवार का विस्तार करते हुए बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर चंद्रकला को महिला विंग की वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। चेयरमैन व प्रवक्ता दीपक बावा ने चंद्रकला को परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई दी। चंद्रकला ने कहा कि जो जिम्मेवारी महासंघ की तरफ से उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।