गाजी गुल्ला एंट्री पॉइंट पर लगे उद्घाटनी पत्थर से हो रहे एक्सीडेंट, हटाने की मांग
जालंधर| चेंबर आॅफ नार्दन वेलफेयर सोसायटी ने बुधवार मीटिंग की। मीटिंग में अन्य सोसायटियां भी शामिल रहीं। चेयरमैन गुरमेल सिंह सैनी और प्रेसिडेंट वरिंदर महेंद्रू ने बताया - पूर्व विधायक केडी भंडारी और पूर्व मेयर सुनील ज्योति ने शहर में जो कार्यों को सराहा। इस दौरान मेंबर्स ने नेशनल हाईवे से भगत सिंह कालोनी और फोकल पॉइंट एंट्री के बारे चर्चा की। मनजीत सिंह विरदी ने चंदन नगर अंडर ब्रिज और गाजी गुल्ला के एंट्री पॉइंट लगे ट्यूबवेल रूम के उद्घाटन पत्थर को हटाने की मांग की। इन दोनों की वजह से एक्सीडेंट हो रहे हैं क्योंकि विजिबिलिटी कम है।