25 मई को रोष रैली में भाग लेगी पंजाब पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन
जालंधर| पंजाब पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक मीटिंग प्यारा सिंह प्रधान की अध्यक्षता में मकसूदां के गोल्डन एवेन्यू कालोनी के गुरुद्वारा साहिब के हाल में की गई। मीटिंग में शाहकोट की उप चुनाव पर सरकार प्रति गुस्सा जाहिर करने के लिए शाहकोट में पेंशनर्ज ज्वाइंट फ्रंट की ओर से रखी गई भूख हड़ताल और रोष रैली में शामिल होने पर विचार किया गया । मीटिंग में एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा कि 21 मई से लेकर 24 मई तक शाहकोट बस स्टैंड पर भूख हड़ताल और 25 मई को हो रही रोष रैली में भाग बढ़चढ़ कर भाग लिया जाएगा।