पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बंद ट्रांसफार्मर के नीचे सूखे पतों को लगी आग, लोगों ने बुझाई

बंद ट्रांसफार्मर के नीचे सूखे पतों को लगी आग, लोगों ने बुझाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| अमन नगर की त्रिकोणी पार्क में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें एक बंद पड़ा है। बंद पड़े ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई तो होती नहीं, ऊपर से ये पार्क की खूबसूरती को खराब कर रहा है। बुधवार दोपहर बंद पड़े ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और नीचे पड़े सूखे पतों को पर जा गिरी और आग लग गई। राजकुमार, अमरजीत कौर, छनबीर खालसा, साहिल शर्मा, सन्नी और कालू ने बताया कि आग की लपटें ट्रांसफार्मर तक पहुंच रही थी। किसी तरह पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू न पाते तो दोनों ट्रांसफार्मर में आग लग जानी थी और बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

इलाका निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में जो सफाई कर्मचारी आता है, वह सफाई के दौरान पार्क में लगे पौधों के पत्तों को ट्रांसफार्मर के नीचे इकट्ठा कर देता है, जहां आग लगी। वह कई बार पार्षद माइक खोसला को बंद पड़े ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कह चुके हैं पर कुछ नहीं किया गया।

लापरवाही

निगम कर्मी की गलती से हो सकता है हादसा, पार्षद पति बोले- कंप्लेंट करने के बावजूद नहीं होती निगम में सुनवाई

त्रिकोणी पार्क में दो ट्रांसफार्मर, पार्क की सुंदरता को लग रहा दाग

इलाका निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में जो सफाई कर्मचारी आता है, वह सफाई के दौरान पार्क में लगे पौधों के पत्तों को ट्रांसफार्मर के नीचे इकट्ठा कर आग लगा देता है।

पार्षद के पति माइक खोसला ने कहा- नहीं मिली कोई शिकायत... वार्ड-61 की पार्षद रिशिमा खोसला के पति माइक खोसला ने बताया कि उनके पास त्रिकोणी पार्क में लगे ट्रांसफार्मर और उसके नीचे लगाए जा रहे कूड़े के ढेर की कोई शिकायत नहीं आई है। खोसला ने बताया कि उनके कहने पर इलाके में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। निगम के इंस्पेक्टर डॉ. कश्मीरी और सुपरवाइजर रामा मनमानी करते हैं। उनके कहने पर कोई काम नहीं हो रहा है।

गुरमीत सिंह रायपुर ने बताया कि बंद पड़ा ट्रांसफार्मर बेवजह रास्ता और पार्क की सुंदरता को खराब कर रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग है कि इस ट्रांसफार्मर को पार्क से जल्द हटवाएं, ताकि कोई हादसा न हो सके।

खबरें और भी हैं...