पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • यूसीमास में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

यूसीमास में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| यूसीमास की तरफ से पीएयू लुधियाना में प्रतियोगिता में दिलबाग नगर स्थित फ्यूचर हब सेंटर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते ट्रॉफी जीती।

इनमें एंजल, सौम्या कलसी, आरव विग, आरव गुप्ता और दमंतजीत सिंह शामिल हैं। गुरकिरत सिंह, कंवलप्रीत कौर और अंश कपूर ने भी कोर्स की डिग्री हासिल की। इसी उपलक्ष्य में फ्यूचर हब सेंटर द्वारा अव्वल बच्चों की हौसला अफजाई के लिए कार्यक्रम रखा गया। सेंटर की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। श्री शिव शक्ति जागरण सभा के सदस्यों ने विशेष तौर पर भाग लिया एवं विजेता बच्चों को आशीर्वाद दिया। यहां डायरेक्टर गुरकरण सिंह, रमिंदर सिंह, बलदेव कपूर, कोमल और सुप्रिया मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...