पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • कई कैंटोनमेंट बोर्ड में सेना ने बंद की हुई सड़कें खोलीं, जालंधर में सख्ती और बढ़ाई

कई कैंटोनमेंट बोर्ड में सेना ने बंद की हुई सड़कें खोलीं, जालंधर में सख्ती और बढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | जालंधर कैंट

कैंटोनमेंट बोर्ड में लोकल मिलिट्री अथॉरिटी के निर्देश पर बंद की गई सड़कों के मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय के प्रिंसिपल डायरेक्टर के सर्कुलर का असर कई कैंटोनमेंट बोर्ड में हुआ है पर जालंधर कैंट अछूता रह गया। कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेश भारद्वाज द्वारा प्रिंसिपल डायरेक्टर डीई को रिपोर्ट भेजी है।

7 मई को सीईओ मीनाक्षी लोहिया द्वारा पीडी डीई को दिए जवाब में विवादित नूरमहल सड़क का जिक्र नहीं किया गया था लेकिन अब रिपोर्ट मे इस सड़क का नाम बंद की गई सड़कों में भेजा गया है। इसी बीच हाल कि दिनों में बढ़ी सख्ती को लेकर पब्लिक को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में पार्षद राजिंदर शर्मा कुक्की व बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस संबंध में कैंट वासियों की काफी शिकायतें मिल रही हैं। इस मुद्दे को बोर्ड मीटिंग में उठाया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि इस मामले में उन्होंने कैंट बोर्ड को मोशन दिया है।

फिरोजपुर, सिकंदराबाद कैंट में खोलीं रात को बंद की गई सड़कें

रक्षा मंत्रालय द्वारा एक्शन के बाद देशभर के कई कैंटोनमेंट बोर्ड से एलएमए द्वारा सिविलियन के इस्तेमाल के लिए बंद की हुई सड़कें खोले जाने का सिलसिला शुरू होने पर कैंटवासियों में भी उम्मीद जगी है। फिरोजपुर कैंट में इसी प्रकार बिना किसी नियम का पालन किए बंद की गई महाराणा प्रताप रोड को कैंट बोर्ड द्वारा पीडी को भेजे जवाब के बाद सिविलियंस के लिए खोल दिया गया है। सिकंदराबाद कैंट के तहत आते सफिलगुडा व निकटवर्ती क्षेत्रों से गुजरने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत देते हुए इलाहाबाद गेट (महिंद्रा हिल्स) में पहचान पत्र दिखाने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...