पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • भक्तों ने निकाली श्री वैष्णो धाम मंदिर से कलश यात्रा

भक्तों ने निकाली श्री वैष्णो धाम मंदिर से कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर |श्री वैष्णो धाम मंदिर शिवाजी नगर बस्ती दानिशमंदा से कलश यात्रा निकाली गई। अध्यक्षता मंदिर संचालक माता कमलेश देवा ने की। कलश यात्रा शिवाजी नगर, गुरु रविदास नगर, अड्डा बस्ती दानिशमंदा, मेन बाजार से से होकर वापिस मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। यहां सुभाष गोरिया, बलवीर गोरिया, सन्नी कुमार, बिट्टू, मोहन लाल, प्रदीप कुमार, केवल कृष्ण, कैलाश रानी, गीता रानी, सोनिया, पुष्पा रानी, दयावंती, राज रानी, अशोक भगत, अश्वनी भगत, अजय थे।

स्काउट्स को सकोरे बांट पक्षियों को बचाने की दिलाई शपथ

जालंधर |गाइड ट्रेनिंग कैंप माडल टाउन में पक्षियों को बचाने के लिए स्काउट्स को सकोरे बांटे। ताकी कोई भी पक्षी गर्मी में भूख प्यास से न मरे। भारत स्काउट्स एंड गाइड पंजाब की वाइस प्रेजिडेंट मनजीत कुमारी ने कहा कि बेजुबां पक्षियों को बचाने का जिम्मा भी उन्हीं का है। इसलिए सभी को रोजाना अपने घरों की छत्तों पर दाना-पानी अवश्य रखने की शपथ दिलाई।

पुरुषोत्तम मास के शुरू होने पर दुर्गा स्तुति पाठ

जालंधर |श्रीमती गुरा देवी जगोता शिव शक्ति मंदिर बैंक एन्क्लेव में पुरुषोत्तम मास के शुरू होने पर श्री दुर्गा स्तुति पाठ किया गया। 18 मई को शनि देव का मूर्ति स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यहां नीरू कपूर, मंदिर प्रधान सुनील गुप्ता, अशोक शर्मा, मोहन लाल, बख्शी राम, कमलेश कुमारी, रेखा शर्मा, नीलम, सुनीता, रेनू थे।

खबरें और भी हैं...