जालंधर | गुलाब देवी अस्पताल स्थित लाला लाजपत राय नर्सिंग कालेज में पिछले हफ्ते से शुरू हुए नर्सिस वीक का समापन हुआ। नर्सिस वीक की थीम थी ‘नर्सिस ए वॉयस टू लीड- हेल्थ इज ह्यूमन राइट’। प्रिंसिपल डॉ. आर पिरामिला विसागन ने नर्सिस वीक के तहत रखे अलग-अलग कंपीटिशंस के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके वक्ताओं ने कहा कि नर्सें किसी भी मरीज की सबसे पहली केयरटेकर होती हैं। मौके पर अस्पताल ट्रस्ट के सेक्रेटरी डॉ. राजेश पसरीचा, कुमार राज, डॉ. रजिंदर सिंह, डॉ. हरलीन कौर, डॉ. दीपक मोदी, मौजूद रहे।