पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • एनआईटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरेंस इटली के साथ एमओयू किया साइन

एनआईटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरेंस इटली के साथ एमओयू किया साइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरेंस इटली के साथ एमओयू साइन किया। इसे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की अोर से अप्रूवल मिला। एनआईटी के डायरेक्टर डॉ. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि वे और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नितई बसाक ने वहां विजिट भी किया था। वहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रो. लूइग देई, डीन ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस प्रो. फ्रेंस्को फेरिनी, प्रो. सिमोन ओरलेंडिनी, प्रो एनरिको विसेरियो, प्रो. रॉबर्ट डे फिलिप्स के साथ मीटिंग की। उन्होंने बताया कि इसके तहत स्टूडेंट एक्सचेंज, फैकल्टी एक्सचेंज, रिसर्च कोलेबोरेशन, एकेडमिक व रिसर्च एक्सचेंज आदि गतिविधि होंगी। हमारी पहली कोशिश बायोटेक्नोलॉजी व बायोफ्यूल प्रोडक्शन के क्षेत्र में प्रोग्राम करने की होगी।

एमओयू साइन करते एनआईटी और इटली की यूनिवर्सिटी के अधिकारी।

खबरें और भी हैं...