पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • दयानंद स्कूल में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, पेरेंट्स भी हुए शामिल

दयानंद स्कूल में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, पेरेंट्स भी हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | दयानंद मॉडल स्कूल मॉडल टाउन में बच्चों के सर्वमुखी विकास के लिए अध्यापकों द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाया गया। 5वीं से 8वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से की गई। अध्यापकों ने अभिभावकों को विद्यालय नियम, सिलेबस, गतिविधियों और मूल्यांकन विधि के बारे में बताया। उन्होंने स्टूडेंट्स को रोजाना पढ़ाने पर बल दिया और कहा कि पेरेंट्स बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताए। उन्हें अच्छे संस्कार देकर उनके पूर्ण विकास में अध्यापकों और विद्यालय का साथ दें। प्रिंसिपल विनोद कुमार ने कहा कि बच्चों का पूर्ण विकास करना ही स्कूल का मुख्य उद्देश्य है। हमें उम्मीद है कि पेरेंट्स इसमें सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में हिस्सा लेते अभिभावक।

खबरें और भी हैं...