जालंधर | केएमवी-ऑटोनॉमस कॉलेज के डीडीयू कौशल केन्द्र के तहत चल रहे कोर्स बीवॉक मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रेक्टिसिज की छात्राओं ने डोमेस्टिक डाटा एंट्री आपरेटर के जॉब रोल के लिए नैसकॉम द्वारा आयोजित सेक्टर स्किल्ज परीक्षा पास की। टोटल 18 छात्राओं में से 8 छात्राओं को गोल्ड सर्टिफिकेट, 7 छात्राओं को सिल्वर सर्टिफिकेट और 3 छात्राओं को ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट प्रदान कर नैसकॉम द्वारा सम्मानित किया गया। जीएनडीयू अमृतसर द्वारा प्राप्त होने वाली डिग्री के साथ-साथ इस परीक्षा के बाद छात्राएं ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा भी सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगी जो वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, केंद्र की डायरेक्टर डाॅ. गोपी शर्मा, कोर्स इंचार्ज डाॅ. सबीना बत्तरा ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।
प्रिंसिपल अतिमा शर्मा के साथ स्टूडेंट्स।