जालंधर| ट्रस्ट महाकाली मंदिर श्री देवीतालाब मंदिर में साप्ताहिक भजन संध्या में सहगल एंड पार्टी ने हाजरी लगाई। उन्होंने गणेश वंदना के बात माता रानीए आसा पूरीयां करी-भगतां दी आसा पूरीयां करीं, दस माई मेरीए रोसा केहड़ी कल दा-असीं हां नादान...भजन गाए। पार्टी को योगेश्वर शर्मा, नरिंदर सहजपाल, अशोक सोबती ने मां की चुनरी देकर सम्मानित किया। रमेश शौंकी, चंद्रमोहन ढींगरा, राज कुमार सहगल, यश प्रभाकर, चीनू सहगल, एके शर्मा, दिनेश कुमार, यशपाल, रजिंदर कपूर, साधू राम कालिया, बृज प्रभाकर, अशोक शीतल आदि थे।