जालंधर| श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से 35 परिवारों को राशन दिया गया। अध्यक्ष पं. अनिल शर्मा ने कहा कि किसी आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवार को सहायता करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता।
क्योंकि अगर किसी की सहायता करने से उसके चेहरे में जो मुस्कान आती वहीं पुण्य कर्म कहलाता है। इसलिए जब भी मौका मिले ऐसे कार्यों में सभी आगे आएं। यहां धर्मपाल अरोड़ा, दिनेश नागर, कमलजीत सिंह बेदी, रजिंदर गुलाटी, सेवा लाल, सुनील दत्ता आदि थे।
सोसायटी ने 23 परिवारों को राशन और 15 स्टूडेंट्स को वजीफा राशि दी
जालंधर|महानगर सेवा सोसायटी द्वारा देवी जी पट्टी वाले मंदिर मोहल्ला गोबिंदगढ़ में वाइस चेयरमैन जेएम कौर की अध्यक्षता में राशन वितरण और स्कॉलरशिप समारोह हुआ। अतिथि मंडी फैंटनगंज के प्रधान पविंदर बहल थे। यहीं 23 परिवारों को राशन और 15 स्टूडेंट्स को वजीफा दिया। यहां नरेश गुप्ता, राज कुमार सिक्का, रविंदर सेतिया, रजिंदर, प्रधान चरणजीत मिगलानी, सत्यपाल, टेकचंद अरोड़ा, विमल रामपाल, केके खोसला, अजय महंत, किरण थापर, विपन शर्मा, कमलजीत कौर, प्रवीन, शिव वर्मा, गुरजीत, ऊषा शर्मा, शकुंतला, शबनम, अनु गुप्ता, चंद्रकांता, गीता शर्मा, विनोद, रीमा, राम प्रकाश और कमला मदान आदि थे।