सरकारी स्कूलों में कम वेतन पर काम कर रहे 5178 अध्यापकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ देश भगत यादगार हाल में की बैठक।
जालंधर | सूबे के सरकारी स्कूलों में 3 सालों से अधिक समय से कम वेतन पर काम कर रहे 5178 अध्यापकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ देश भगत यादगार हाल में बैठक की। प्रधान जसविंदर सिंह ने कहा कि अध्यापकों की 4 जून को मुख्यमंत्री से होने वाली मीटिंग में उनकी मांगें पूरी होने की आस है। क्योंकि इससे पहले हुई मीटिंग में अध्यापकों को पूरे स्केल पर रेगुलर करने की बात कबूली थी, पर शाहकोट के चुनाव पर लगे कोड ऑफ कंडक्ट की वजह से कोई लिखित में ऐलान नहीं किया। यहां नरिंदर कु़मार, शिवचंद, दीपक कुमार, अवतार चंद, मुकेश कुमार, गौतम, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, जसवीर कौर, कमलेश, मनजीत, परमिंदर कौर, रजनी, कुमुद, मलकीत कौर आदि मौजूद रहे।
पहली मीटिंग में पूरे स्केल पर रेगुलर करने का मिला था आश्वासन