श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अध्यक्षता में निकाला नगर कीर्तन।
जालंधर|गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास जी मोहल्ला पिशोरियां न्यू माडल हाउस में नगर कीर्तन निकाला गया। जो श्री गुरु अमरदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित था।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अध्यक्षता में शुरू होकर करतार नगर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल हाउस और घई नगर से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर संपन्न हुआ। इसमें अखंड कीर्तनी जत्था भाई जसपाल सिंह ने कीर्तन किया। गुरु महाराज का प्रकाश पर्व मनाने के लिए संगत ने तीन किलोमीटर तक किया नाम-जप सिमरन। यहां प्रधान जनकराज, गुरमुख सिंह, राममुख सिंह, राम सज्जन, इंद्रजीत सिंह, शरण चंद, सिमरत राम, त्रिलोचन सिंह, रोशन लाल, जतिंदर सिंह, सादिक सिंह, मुंशी राम, महिंदर सिंह, सुरजीत कुमार, जगत सिंह, बिट्टू और पिशोरियां मोहल्ला संगत मौजूद थी।