पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जालंधर | शांति विहार के मानिक तलवाड़ की दुकान के

जालंधर | शांति विहार के मानिक तलवाड़ की दुकान के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | शांति विहार के मानिक तलवाड़ की दुकान के सामने ही उनकी इंडिका कार से चोर कार की बैटरी ले गए। मिलाप चौक के पास कंप्यूटर शॉप के मालिक मानिक ने बताया कि रोज की तरह रविवार को समाचार पत्र के कार्यालय के ग्राउंड के पास अपनी इंडिका कार को पार्क कर के गए थे। दोपहर को घर जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट करनी चाही तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। बोनट खोलने पर देखा तो उनकी नई बैटरी गायब थी। थाना 4 में दी गई शिकायत में बताया कि किसी ने उनकी कार की जाली चाबी के माध्यम से गाड़ी का दरवाजा खोला और जिसके बाद बोनट खोलकर बैटरी चोरी कर ले गया है। उन्होंने बताया कि आए दिन यहां पर चोरी होती रहती है इससे पहले भी कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से लैपटॉप निकाल लिया गया था। थाना 4 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...