पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जालंधर | थाना सदर पुलिस ने गांव धीना के रहने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | थाना सदर पुलिस ने गांव धीना के रहने वाले अवतार सिंह उर्फ चाटी और जंडियाला के धर्मपाल अलग-अलग जगह से 36 शराब की बोतलों के साथ काबू किया। एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धीना अड्डे में एक व्यक्ति टाट में छिपाकर शराब बेच रहा है। पुलिस ने शनिवार को धीना अड्डे में रेड कर अवतार सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से टाट के बोरे से 10 बोतल शराब बरामद हुई। दूसरे केस में पुलिस पार्टी जालंधर मोड़ जंडियाला पर थी कि नकोदर की ओर से अा रहे छोटे हाथी को रोक कर चालक धर्मपाल से पूछताछ कर तलाशी ली तो 26 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। धर्मपाल पर थाना सदर में पहले से एक्साइज एक्ट के तहत 5 केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर थाना सदर में केस दर्ज करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...