पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जालंधर | आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान बनने के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान बनने के बाद डॉ. एसडी माली के नेतृत्व में हो रही पार्टी मीटिंग में उन्होंने पार्टी की स्टेट लीडरशिप से प्रदर्शन करने के लिए समय मांगा। डॉ. माली ने सूबा प्रधान डॉ. बलबीर सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा की मौजूदगी में कहा कि अब पार्टी को दोबारा खड़ा करना है तो मुझे थोड़ा समय दें। सुखपाल खैहरा ने कहा कि जो पार्टी छोड़ गए, उन्हें मुबारक। दूसरी पार्टियों ने दशकों तक पंजाब में राज किया है और उन्होंने हर गली, मोहल्ले और गांव में कुछ चौधरी बना रखे हैं। ये चौधरी आज भी वोटरों को प्रभावित करते हैं। उन चौधरियों को तोड़ते हुए हमें अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना है। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जब वे पिछली मीटिंग में आए थे, उस वक्त कार्यकर्ताओं ने कहा था कि हम पर बहुत बोझ है। उन्होंने उस बोझ को कम कर दिया है। उनका इशारा पार्टी छोड़कर जाने वाले एचएस वालिया और बब्बू नीलकंठ की ओर था।

मौके पर पार्टी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. संजीव शर्मा, आत्म प्रकाश सिंह बबलू, इंदरवंश सिंह, केएस धालीवाल, ऋषि गुप्ता, रेखा कश्यप, संजीव भगत, सुभाष प्रभाकर, नरेश शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...