पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मजदूर शराब के लिए पत्नी को परोसता था ठेकेदार को

मजदूर शराब के लिए पत्नी को परोसता था ठेकेदार को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | दो सालों से बिहार से आकर जालंधर में रह रही दो बच्चों को मां 28 वर्षीय प्रवासी महिला के साथ जबरदस्ती करने के आरोप में थाना-1 की पुलिस नेे ठेकेदार मुन्ना शाह के खिलाफ धारा 176 का केस दर्ज किया है जबकि महिला के पति के खिलाफ धारा 120 की धारा लगाई गई है।

इतवार थाना-1 में दर्ज केस में महिला ने बयान दर्ज करवाया कि 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति के साथ वह दो साल से जालंधर में रह रही थी। पति जिस ठेकेदार के पास मजदूरी करता है, वह कई दिनों से उसके घर अा रहा था और 12 दिनों से लगातार पति की मौजूदगी में वह उसके साथ जबरदस्ती करता था। महिला ने बताया कि उसके रोंगटे तब खड़े हो गए, जब उसने देखा कि ठेकेदार उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था और वह अपने खुद को बचाने की भीख मांग रही थी तो पति मोबाइल में इसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था। महिला ने बताया कि उसका पति मुफ्त की शराब के लिए उसे ठेकेदार के हवाले कर देता था। इसकी जानकारी उसने अपने जेठ को दी, जिसके बाद जेठ ने सख्त कदम उठाते हुए महिला के साथ जाकर अपने ही भाई और उसके ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेकेदार मुन्ना शाह के खिलाफ आईपीसी धारा 376 और महिला के पति के खिलाफ आईपीसी धारा 120 के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...