पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • हार्ट अटैक के मरीज को समय पर मदद मिले तो जान बच सकती है

हार्ट अटैक के मरीज को समय पर मदद मिले तो जान बच सकती है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हर हफ्ते शहर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को बेसिक लाइफ स्पोर्ट ट्रेनिंग देगी। इस ट्रेनिंग कैंप में हार्ट अटैक आने पर व्यक्ति की मदद करने के टिप्स दिए जाते हैं। रविवार को आईएमए के सदस्यों ने डॉ. मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में बस स्टैंड पर सुबह 8:30 बजे लोगों को बेसिक लाइफ स्पोर्ट की ट्रेनिंग दी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि आईएमए हर हफ्ते शहर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को ट्रेनिंग देगी। कैंप के चेयरमैन डॉ. बलराज गुप्ता ने बताया कि अगर हम यह जान जाएं कि हार्ट अटैक आने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना कैसे है तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसमें सबसे अहम होता है उसके दिल को धड़कने लायक बनाए रखना। आर्टिफिशियल तरीके से अपने सांस से पीड़ित व्यक्ति को सांस देने और उसकी छाती को सही से दबाने से हार्ट अटैक वाले व्यक्ति को कुछ समय मिल जाता है। तब तक एंबुलेंस भी पहुंच जाती है और उसे पहले एक घंटे में अगर अस्पताल ले जाया जाए तो उसकी जान बच सकती है। इसे गोल्डन आवर भी कहते हैं। कैंप में यात्रियों और बस स्टैंड पर काम करने वालों ने हिस्सा लिया। जिन लोगों को ट्रेनिंग दी गई उन्हें आईएमए की तरफ से सर्टिफिकेट भी बांटे गए। मौके पर रोडवेज के जीएम परनीत मिन्हास, डॉ. मीनाक्षी आनंद, डॉ. रमन चावला, डॉ. रमन गुप्ता, डॉ. आलोक लालवानी, डॉ. अभिषेक, डॉ. रमनदीप सिंह, डॉ. पियूष खन्ना व अन्य हेल्थ वर्कर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...