पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जोड़ों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो वे खराब हो जाएंगे : डॉ. कोहली

जोड़ों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो वे खराब हो जाएंगे : डॉ. कोहली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘अकसर जो चीज इस्तेमाल नहीं होती, वह आहिस्ता-आहिस्ता खराब होनी शुरू हो जाती है। ऐसा ही हमारे शरीर के साथ भी है। खासकर जोड़ों के साथ। अगर कोई कुछ घंटों के लिए ही किसी जोड़ को सीधा रखे तो उसे फोल्ड करने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी तरह रोजमर्रा में भी जोड़ों का सही से इस्तेमाल होना जरूरी होता है। आलसी जीवनशैली के चलते ज्यादातर लोग शारीरिक कसरत करना भूल गए हैं।

आरामदायक जिंदगी बनाने के लिए सुख सुविधाओं का सहारा लिया जा रहा है, जिससे शरीर के जोड़ खराब हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर घुटनों पर पड़ रहा है।’ यह बातें नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के एक साइंटिफिक प्रोग्राम में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सौरभ कोहली ने कहीं। डॉ. कोहली ने बताया कि कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन, मसाले पीसने के लिए मिक्सी और बाजार से कुछ सामान लाने के लिए हम गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। हमारे ज्यादातर काम मशीनें कर रही हैं। ऐसे में शरीर का काम कौन करेगा। शरीर से काम न लेने से न सिर्फ दिल और बाकी रोगों में इजाफा हो रहा है। मौके पर नीमा प्रधान डॉ. अनिल नागरथ, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. मुनीष मेहता, डॉ. अनिल ज्योति, डॉ. केएस राणा, डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. एसपी डालिया, डॉ. विशाल भनोट, डॉ. दयाल अरोड़ा, डॉ. मोहिंदर निर्मल, डॉ. बीएस भाटिया, डॉ. अविनाश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...