जालंधर| बीसीएल के दूसरे दिन एफसी सोंधी ग्राउंड जालंधर मे दिवंगत आत्मावो को श्रद्धांजलि पूजन और ज्योति प्रज्जवलित करके मैचों की शुरुआत की गई। पहले मैच में गंगानगर टीम ने टॉस जीतकर 15 ओवर में 144 रन का लक्ष्य दिया। प्रधान केसरी इलेवन 80 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरा मैच अमृतसर फाइटर और रॉयल फगवाड़ा, तीसरा मैच मैच साई होशियारपुर और अमृतसर वैली तथा चौथा मैच ट्राइसिटी इलेवन और भार्गव केसरी के बीच खेला गया।
इन टीम में रॉयल फगवाड़ा, अमृतसर वैली ट्राइसिटी इलेवन टीमें विजेता रही। विजेताओं को नगद ईनाम और ट्राफियां भेंट की गईं।