पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • नाबालिगा ने कहा, बाप बेटे ने की जबरदस्ती की कोशिश; अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़ें

नाबालिगा ने कहा, बाप-बेटे ने की जबरदस्ती की कोशिश; अस्पताल में दोनों पक्ष भिड़ें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेदर कांप्लेक्स में धागा फैक्ट्री से काम छोड़ चुकी नाबालिगा ने सोमवार को थाना मकसूदां में शिकायत दी है कि फैक्ट्री मालिक और उसके बेटे ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसे चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

दोनों ने उसे दांतों से काट खाया। फैक्ट्री के मजदूरों ने भी दोनों आरोपियों का साथ दिया और उसे कमरे में धकेलकर बाहर से कुंडी लगा दी। नाबालिगा ने बताया कि वह सोमवार फैक्ट्री मालिक से पगार मांगने गई तभी उसके साथ ऐसा किया गया।

फैक्ट्री में सैलरी लेने गई थी 17 साल की नाबालिग लड़की

सिविल में दोनों पक्षों ने पथराव किया

दूसरी तरफ देर शाम दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में पहुंचे तो आपस में उलझ गए। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से पथराव हुआ और फैक्ट्री मालिक को चोटें लग गईं। फैक्ट्री मालिक व उसके समर्थकों ने दूसरे पक्ष के खिलाफ थाना-4 में शिकायत दे दी है।

लड़की ने थाना मकसूदां में, फैक्ट्री मालिकों ने थाना-4 में दी शिकायत... 17 साल की नाबालिगा ने आरोप लगाया कि वह अपनी दो बहनों के साथ एक महीने से काम छोड़ चुकी है और एक महीने की सैलरी लेने के लिए तीनों बहनें रोज फैक्ट्री के चक्कर लगा रही हैं लेकिन फैक्ट्री मालिक उन्हें तंग करते थे। इतवार फैक्ट्री मालिक ने उसे सोमवार को बुलाया तो वह सुबह 11 बजे फैक्ट्री में गई थी। उसे एक बजे अंदर बुलाया गया और जबरदस्ती की कोशिश की। थाना मकसूदां की पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

खबरें और भी हैं...