जालंधर | थिंक जर्मनी कंसल्टेंट की तरफ से 22 मई को किंग्स होटल नजदीक बस स्टैंड जालंधर शहर में एजुकेशन सेमिनार करवाया जा रहा है। मैनेजर रमनदीप कौर ने बताया कि फेयर में 12वीं पास बच्चों और कॉलेज स्टूडेंट्स को ओपन इन्विटेशन है कि वे इस मौके जर्मनी यूनिवर्सिटी के डेलीगेट्स द्वारा जर्मनी में फ्री एजुकेशन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स को जर्मनी में जॉब अपॉरच्युनिटी के बारे भी जानकारी दी जाएगी और यूनिवर्सिटी की तरफ से बच्चों को मौके पर ऑफर लेटर भी दिए जाएंगे।