पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बचिंत नगर के कैमिस्ट के घर चोरी करने वालों के खिलाफ पर्चा दर्ज

बचिंत नगर के कैमिस्ट के घर चोरी करने वालों के खिलाफ पर्चा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | थाना-8 की पुलिस ने बचिंत नगर में रहते कैमिस्ट के घर चोरी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए कैमिस्ट के घर के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सोढल रोड पर स्थित राजिंदरा मेडिकल के मालिक राजिंदर निवासी बचिंत नगर बी फार्मेसी का पेपर देने के लिए होशियारपुर गए थे। पेपर देने के बाद वह अपने ससुराल में रुक गए। अगले दिन लौटे तो देखा कि कमरों का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी में से चार लाख रुपए कैश व 60 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए थे।

खबरें और भी हैं...